Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रदेश सरकार की मंशा,जंग लगी मशीनों को फिर से चलाना-अरोडा

  • केन्द्र की गलत नीतियों को बताया बेरोजगारी की वजह
    श्रीगंगानगर।
    राजस्थान उद्योग विकास निगम राज्य सीखो के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा का कहना है कि प्रदेश सरकार की मंशा जंग के औद्योगिक मशीनों को फिर से चलाने की है उन्होंने बढ़ रही बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया है। दौसा में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राजीव अरोड़ा ने कहा कि राजस्थली एम्पोरियम का राजस्व पांच गुणा बढाया जाएगा,जिस से प्रदेश के हस्तशिल्पकारों को विकसित होने का अवसर मिले। श्री अरोडा ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी में उछाल आया हैं।मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ने इस वर्ष के बजट में लघु व सूक्ष्म उद्योगों को खास तबज्जो दी है, जिस से कोरोना से आहत उद्योग फिर से पनप सकें।राजीव अरोडा का सोमनाथ सर्किल पर कांग्रेसी पार्षद ममता शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।राजीव अरोडा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जंग लगी मशीनों को फिर से चालू किया जाए। इसे लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं।