Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रभास से पहली मुलाकात में दीपिका पादुकोण ने पूछा था ये सवाल

मुंबई

एक ओर जहां ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shayam) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी पठान (Pathaan) को लेकर खबरों में हैं। फैन्स काफी एक्साइटिड हैं क्योंकि ये दोनों नाग अश्विन निर्देशित ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) में एक साथ नजर आने वाले हैं और इस बीच दोनों की पहली बातचीत क्या थी, ये भी सामने आया है। 

दीपिका- प्रभास की पहली बातचीत
दरअसल राधे श्याम के एक प्रमोशनल इवेंट में प्रभास से दीपिका पादुकोण संग पहली बातचीत को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर प्रभास ने कहा, “हम ‘प्रोजेक्ट के’ के सेट्स पर मिले थे। दीपिका ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं शर्मीला हूं। तो मैंने कहा- शुरुआती तौर पर….। लेकिन जब मैं लोगों के साथ कंफर्टेबल हो जाता हूं तो फिर खूब बातचीत करता हूं।’