Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रशांत किशोर से नहीं बनी बात, पर सहयोगी को लिया साथ; कांग्रेस के प्रचार की थामी कमान

नई दिल्ली

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी सुनील कनुगोलू ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। पार्टी सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुनील को साल 2023 से कांग्रेस के अभियान की योजना बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसकी शुरुआत अगले साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से होगी, जबकि साल 2024 में लोकसभा चुनाव में अग्नि परीक्षा होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि उचित समय में यह निर्णय लिया जाएगा।

यहां से गौर करने वाली बात है कि सुनील कनुगोलू और प्रशांत किशोर ने साल 2014 में भाजपा के लिए कैंपेन किया था, जिसमें भाजपा ने देश में बंपर वोटों के साथ चुनावी जीत हासिल की थी। 
अब कनुगोलू ने गांधी परिवार के साथ बैठक के बाद नए कैंपेन के लिए हामी भरी है। प्रशांत किशोर के सहयोगी रहते हुए सुनील कनुगोलू ने भाजपा के अलावा, DMK,AIDMK और अकाली दल के लिए कैंपेन किया है।

पिछले साल, अप्रैल-मई में बंगाल चुनाव की जीत के तुरंत बाद किशोर उर्फ पीके ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत की थी। इन चर्चाओं के बीच ये बातें उड़ने लगी थी कि पीके एक परामर्श के तौर पर कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कई दौर के बाद, जब पीके के साथ कांग्रेस की वार्ता विफल हो गई, तो कांग्रेस ने कनुगोलू से संपर्क किया। सूत्रों का कहना है कि सुनील कनुगोलू पहले कांग्रेस के साथ काम करने को लेकर अनिच्छुक थे, क्योंकि वे कांग्रेस के पंजाब प्रतिद्वंद्वी अकालियों के साथ भी काम कर चुके हैं, लेकिन अंत में कांग्रेस और कनुगोलू के बीच सहमती हो गई है।