Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्राचार्य से मिला शिष्टमंडल, धरना समाप्त

अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। सेठ बिहारीलाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर कॉलेज प्राचार्य से एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। वार्ड नं. 14 के पार्षद सनी धायल, छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश भाम्भू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सिहाग, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय सरसवा, महासचिव भवदिप वर्मा, दिनेश भाम्भू व भवदीप ज्यानी ने छात्र-छात्राओं की मांग को मानते हुए सरकार को अवगत करवाया। सरकार की तरफ से विद्या संबल पर पांच शिक्षकों को महाविद्यालय में लगाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि दो शिक्षक गुरुवार को ही ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद धरने समाप्त कर दिया।