Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रोपेगेंडा से रची जा रही साजिश… कुमार विश्वास के वीडियो पर राघव चड्ढा का पलटवार

नई दिल्ली

बुधवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों का आम आदमी पार्टी ने जवाब दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए ये साजिश रची जा रही है। अगर कुमार विश्वास को ये बात पहले ही मालूम थी तो साल 2017 के चुनाव में ये बात क्यों याद नहीं आई। पंजाब की जनता को बरगलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कुमार विश्वास के आरोपों पर जवाब दिया। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता को भ्रमित करने के लिए ये साजिश रची जा रही है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। ये सब प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए साजिश रची जा रही है। अगर कुमार विश्वास के आरोप सही हैं तो उन्होंने साल 2017 के चुनाव में ये बात क्यों नहीं कही।