Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘फीफा वर्ल्डकप’ में दीपिका का दिखेगा जलवा

दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं, दीपिका पादुकोण अब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती हस्ती हैं. दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं. बता दें कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती पर दुनिया फिदा है. दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इस साल उन्होंने कान्स में भी अपना जलवा दिखाया था और अब वो ”फीफा विश्वकप 2022” (FIFA World Cup) में अपना जादू चलाएंगी. इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं.

फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का करेंगी अनावरण
इन दिनों दीपिका पादुकोण को लेकर खबर मिल रही है कि उन्हें फीफा वर्ल्डकप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में होगा. इसके लिए एक्ट्रेस जल्द ही कतर के लिए रवाना होंगी, लेकिन अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशिलयल बयान नहीं दिया गया है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द कतर के लिए रवाना हो जाएंगी.

कई फिल्में अभी भी पाइपलाइन में
आने वाले दिनों में दीपिका की आने वाली फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ है, जिसमें वह कैमियो कर रही हैं. शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम के साथ ‘पठान’ हैं. दीपिका की एक अन्य फिल्म ‘प्रोजेक्ट’ के हैं, इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दीपिका कैमियो करती नजर आएंगी.

नोरा फतेही ने भी परफॉर्म कर दिखाया अपना जलवा 
दीपिका पादुकोण से पहले ‘फीफा वर्ल्डकप’ में नोरा फतेही ने परफॉर्म किया था. नोरा फतेही ने अपने गानों पर जमकर डांस किया था और इस दौरान उन्होंने तिरंगा भी लहराया था साथ ही ‘जय हिंद’ के नारे भी लगाए थे. अब नोरा फतेही के वीडियोज सोशल मीडिया पर छा गए हैं, जिसके बाद फैंस ने उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटाया रहे हैं. वहीं अब दीपिका पादुकोण ‘फीफा वर्ल्डकप’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं, इस खबर को सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जमकर ट्वीट कर रहे हैं.