भरतपुर
राजस्थान पुलिस ने भरतपुर जिले के नगर कस्बे से सेक्सटॉर्शन के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर सैक्स चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले अजीम मेव (58) और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया।
इनके पास मिले मोबाइलों में कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट, पेटीएम अकाउंट, मेल आईडी मिले हैं। आरोपी पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर फेसबुक पर लड़की बन कर दोस्ती करते। उसके बाद वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की मांग करते। नहीं देने पर विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते। इसके साथ ही यूट्यूब अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो डिलीट करवाने के लिए भी पैसे की डिमांड करते थे।