Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फैशन के चक्कर में Urfi Javed का हुआ ऐसा हाल, हाथ-पैर में आई चोट

मुंबई
अपने फैशन से चर्चा में रहने वालीं उर्फी जावेद का आज (15 अक्टूबर) जन्मदिन है। शुक्रवार की शाम को उन्होंने अपना बर्थडे केक काटा। इस मौके पर उर्फी ने फिर से अपना स्टाइलिश अवतार दिखाया। उन्होंने गोल्डन कलर की रिविलिंग ड्रेस पहनी और हाथों में मैचिंग ग्लव्स भी पहन रखा था। हालांकि उर्फी का ये फैशन उन पर ही भारी पड़ गया। इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर कर उर्फी ने बताया कि उन्हें ड्रेस की वजह से हाथों और पैरों में जगह-जगह चोट लग गई है।

वीडियो शेयर कर दिखई अपनी हालत

उर्फी ने सीक्विन ड्रेस पहनी और सीक्विन के ग्लव्स  पहने थे। ड्रेस पर वर्क होने की वजह से उनके हाथों-पैरों में जगह-जगह घाव बन गए। वीडियो में उर्फी ने कहा कि ‘सीक्विन ड्रेस और ग्लव्स की वजह से पूरे शरीर में खरोचें-छाले पड़ गए हैं। असली खतरों के खिलाड़ी यहां चल रहा है।‘ वीडियो में आगे वह पैरों को दिखाती हैं और कहती हैं, ‘यह केवल हाथों में नहीं हुआ है, पैरों में भी हुआ है। भाई क्या हालत कर दी मेरी ड्रेस ने यार। तो अगर आप भी सीक्वन पहनना चाहते हैं तो अपने रिस्क पर पहनें।‘ 
पहले भी लगी चोट

इससे पहले उर्फी ने कांच की ड्रेस पहनी थी जिसकी वजह से उनके गले पर कई जगह चोट लग गई थी। उर्फी ने उस वक्त अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। 
केक के साथ फोटो की शेयर

बता दें कि उर्फी 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने केक के साथ फोटो शेयर करते हए कैप्शन में लिखा, ‘थैंक्यू, बस और कुछ नहीं। आज फाइनली मेरा चीट डे है, सॉरी हैप्पी बर्थडे है।‘