Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंदर के हाथ लगा उस्तरा… अरविंद केजरीवाल पर भाजपा नेता ने कसा तंज

नई दिल्ली

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,545 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन पहले कोविड-19 के 3,275 नये मामले सामने आए थे। इसके अलावा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर खोले गए। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे। 

बंदर के हाथ लगा उस्तरा… अरविंद केजरीवाल पर भाजपा

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की ये तानाशाही है, जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है। वह किसी की भी हजामत करने लगता है। इस प्रकार की पुलिस दुरुपयोग की हम निंदा करते हैं।