Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बंबीहा गैंग के शार्प शूटरों व एजीटीएफ में मुठभेड़

पंजाब। पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बंबीहा गैंग के शार्प शूटरों और पुलिस में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ दौरान प्रमुख शूटर सुखी खान घायल हुआ है। पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी ए.जी.टी.एफ. प्रमोद भान ने खुद दी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ए.जी.टी.एफ. को शार्प शूटरों को लेकर इनपुट मिले थे जिसके चलते एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन लिया। बरनाला के हंडिया पुल पर एनकाउंटर किया गया है। शार्प शूटर सुखी खान संगरूर के गांव लौंगोवाला का रहने वाला है। सुखी खान काफी देर से वांटेड था। इन पर फिरौती व अन्य कई केस दर्ज हैं। सुखी खान के साथ जो अन्य 3 शूटर गिफ्तार किए गए हैं बताया जा रहा है कि वह बंबीहा गैंग के साथ संबंध रखते हैं।