अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित बकरामंडी में बकरों की खरीद फरोख्त के दौरान करीब 21 लोगों के साथ एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर बकरामंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बालाल दायमा एवं सचिव सुरेंद्र दायमा ने रामगंज थाने को दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवाड़ा , पीसांगन (अजमेर) निवासी बाप-बेटे मोहम्मद अकबर एवं जैनुअल आबेदीन नियमित मंडी में आकर बकरों को खरीदने-बेचने का काम किया करते थे। लेकिन इन दिनों वे यहां नहीं आ रहे है, बकरा व्यापारियों को चूना लगाने के बाद से आना बंद कर दिया और लोग अपने पैसों के लिए परेशान हो रहे है करीब 21 लोगों की बकाया राशि के साथ सूची पुलिस को सौंपी है। अध्यक्ष दायमा के भी चार लाख 81हजार 500 रुपए बाकी है।
श्री दायमा ने कहा कि बकरामंडी का अध्यक्ष होने के नाते उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे धोखाधड़ी करने वाले को पुलिस के जरिये सबक सिखायें। रामगंज थानापुलिस मामले की जांच में जुटी है।