Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘बच्चन पांडे’ को सफल फिल्म बताने पर अरशद वारसी ने पत्रकार को टोका, कहा- ‘झूठ मत बोलो…’

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया। बच्चन पांडे जब रिलीज हुई उस वक्त पहले से ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ जबरदस्त कलेक्शन कर रही थी और दर्शक उस फिल्म को देखने जा रहे थे इसका असर भी फिल्म पर पड़ा। हाल ही में जब एक पत्रकार ने बच्चन पांडे को सफल बताया तो अरशद वारसी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे झूठ ना बोलें। 

‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो गया। हाल ही में जब एक पत्रकार ने फिल्म को सफल बताया तो अरशद वारसी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं।