Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बच्ची की तोतली आवाज और अंदाज के करोड़ों फैन:3 साल की अलिजे का गाना ‘दिल पहाड़ों में खो गया’

कोटा

कोटा की 3 साल की बच्ची अलिजे की तोतली आवाज और उनके अंदाज के करोड़ों लाेग फैन हैं। उसके पहले ही सॉन्ग को 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और बॉलीवुड के बड़े स्टार इस पर रील बना चुके हैं। अलिजे के मामा आदिल रिजवी का कोटा में ही स्टूडियो है। मामा सलमान इलाही ने ‘ मेरा दिल पहाड़ों में खो गया है…’ सॉन्ग लिखा था। आदिल ने इस गाने को अपने स्टूडियो में अलिजे की आवाज में शूट करवाकर रिकॉर्डिंग की।

अलिजे ने बोलने के साथ ही गाना भी शुरू किया
6 महीने पहले इस सॉन्ग को आदिल ने अपने यूट्यूब चैनल एरिज म्यूजिक एंड फिल्म पर अपलोड किया। उन्होंने गाना अलिजे के इंस्टा अकाउंट पर भी इसे शेयर कर दिया। इसके बाद तोतली आवाज में यह सॉन्ग इतना ट्रेंड हुआ कि अब तक इंस्टा पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। आदिल ने बताया कि अलिजे का अधिकांश समय रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ही बीता था। बोलने के साथ ही उसने गाना भी शुरू कर दिया था।