अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर जिले के नीमराणा में हरियाणा के हांसी में तीन हत्या कर फरार हुए बदमाशों का पीछा करते हुए हरियाणा पुलिस की नीमराणा में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया वहीं चार को पुलिस को पकडने में
फायरिंग की सूचना लगते ही नीमराणा थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश मय जाप्ते घटना तक पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी में जुट गए। वही हरियाणा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हांसी में बदमाशों के द्वारा तीन हत्याएं कर फरार हो गए थे। जिस पर हरियाणा पुलिस को बदमाशों की लोकेशन नीमराणा में पता चला।
उनका पीछा करती हुई नीमराणा में आएगी पुलिस ने चारों तरफ से बदमाशों को घेर लिया। जिस पर बदमाशों के द्वारा अपना बचाव करने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। साथ ही पुलिस फायरिंग के बाद बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और इधर उधर भागने लगे। लेकिन हरियाणा की स्पेशल टीम के द्वारा चार बदमाशों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस बदमाशों से पुछताछ कर रही है।