Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बप्पी लहरी खुद को बताते थे म्यूजिक इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन, लुक कॉपी करते थे हॉलीवुड सितारे!

नई दिल्ली

बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डिस्को किंग बप्पी लहरी अपने पीछे अपनी अमर आवाज और बेहिसाब यादें छोड़ गए हैं। बप्पी लहरी के गुजर जाने के बाद फैंस अब उनसे जुड़े तमाम किस्से याद कर रहे हैं। क्या आपको पता है कि बप्पी लहरी खुद को म्यूजिक इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा करते थे। वो कहते थे कि Beyoncé और Eminem जैसे इंटरनेशनल सितारे भी उन्हें कॉपी करते हैं।

म्यूजिक इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन
1980-90 के दशक में बप्पी लहरी की तूती बोला करती थी और एक इंटरव्यू में उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पीदा है। हालांकि अमिताभ बच्चन उम्र में मुझसे 12 साल बड़े हैं।’ बप्पी लहरी ने खुद को म्यूजिक इंडस्ट्री का अमिताभ कहा था और उनकी आवाज और संगीत का जादू भी कुछ ऐसा ही था।

हॉलीवुड स्टार करते थे लुक को कॉपी
बप्पी लहरी के सुरों का साथ सुर लगाने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाया करते थे। बप्पी दा का गोल्ड पहनकर स्टेज पर आना फैंस को जोश से भर देता था। जहां उनकी आवाज से लोग खिंचे चले आते थे वहीं उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी यूनिक था। एक इंटरव्यू में बप्पी लहरी ने कहा, ‘मुझसे किसी का कोई कॉम्पटीशन ही नहीं है। हालांकि ऐसे सिंगर हैं जो मेरी तरह कपड़े पहनते हैं।’