Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बलात्कार के आरोपी संदीप लामिछाने ने खुद को बताया बेकसूर

नई दिल्ली

बलात्कार के आरोपी नेपाल क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान संदीप लामिछाने ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक बयान जारी कर दावा किया कि वह निर्दोष है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से छुट्टी लेंगे और कुछ दिनों में नेपाल वापस जाएंगे।

नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार (8 सितंबर) को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को निलंबित कर दिया। नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के निलंबित कप्तान के खिलाफ नेपाल की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

संदीप लामिछाने ने उनके खिलाफ बलात्कार की शिकायत पर ट्वीट किया, ”मैं निर्दोष हूं और नेपाल के सम्मानजनक कानूनों में पूर्ण विश्वास रखता हूं। मैंने सीपीएल से छुट्टी लेने और कुछ दिनों के भीतर अपने देश वापस जाने का फैसला किया है। मैं इन सभी निराधार आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हूं। निर्दोषों को न्याय मिले और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सही जांच हो। उम्मीद है कि कानून सभी के लिए समान कार्य करेगा।”