Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाबा सीताराम आश्रम में यज्ञ आयोजित

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अम्बेडकर चौक स्थित बाबा सीताराम आश्रम में गंगा दशहरा के अवसर पर आश्रम के ब्रह्मलीन पूर्व गद्दीनशीन संत-महंतों की पुण्यतिथि के निमित्त चल रहे अखंड श्री रामचरितमानस पाठ की गुरुवार को पूणार्हुति हुई। आश्रम के गद्दीनशीन महंत बाबा रामेश्वरदास महात्यागी ने बताया कि हवन यज्ञ व भगवान श्रीराम की मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजा अर्चना व भोग लगाने के उपरांत आमन्त्रित संत-महात्माओं को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया। श्रृद्धालुओं के लिए अटूट भण्डारा लगाया गया।