Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिहार में प्रेमिका ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी, जयपुर में प्रेमी ने 8वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

जयपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर जयपुर के इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र ने हाॅस्टल की 8 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की प्रेमी कहानी का अंत हो गया। पुलिस के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र सागर साह ने आत्महत्या कर ली है। राजधानी जयपुर की शिवदासपुरा थाना पुलिस मृतक युवक के परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद की पोस्टमार्टम किया जाएगा। विवेक कुमार सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग काॅलेज में  पढ़ता था।  वह काॅलेज के पास ही एक निजी हाॅस्टल में रह रहा था।  पुलिस के अनुसार कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा विवेक  फाइनल ईयर का छात्र था।