Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीएसएनएल की करीब 3 घंटे बाधित रही सेवाएं

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आप जिस नम्बर से सम्पर्क करना चाहते हैें वह अभी नेटवर्क क्षेत्र से बहार है। यहीं सदेश आज सुबह करीब तीन घंटे तक भारत संचार निगम लिमिटेड के नम्बरों पर सम्पर्क करने वाले अन्य नेटवर्क के उपभोक्ताओं को सुनने को मिला। कारण था बीएसएनएल का सर्वर ठप होना। सर्वर के ठप होने के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस अवधि के दौरान काफी परेशानी हुई।
वहीं आॅनलाइन लेनदेन नहीं होने से भी लोग खासा परेशान दिखे। जानकारी अनुसार यह फाल्ट जवाहरनगर एक्सचेंज में आया। नेटवर्क में आई गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं ने किसी तरह इसकी शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद बीएसएनल के कर्मचारियों ने जवाहरनगर एक्सचेंज में जाकर केबल को बदलने का काम शुरू किया। जब तक यह काम पूरा नहीं हुआ उपभोक्ता परेशान होते रहे। बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई।
इस कारण कई जगह काम काज पूरी तरह बन्द हो गया। बीएसएनएल के नम्बारों पर कॉल बंद होने के कारण लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पाए ऐसे में जिन लोगों के पास दूसरे नेटवर्क के नम्बर थे। उन्हीं नम्बरों से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली। सूत्रों के जवाहरनगर एक्सचेंज में केबल जल गई थी जिसे बदलने में समय लगा।