Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीएसएफ के जवानों ने नशीले पदार्थ किए जब्त

अमृतसर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान सीमा के पास से नशीले पदार्थों जब्त किए हैं।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ के जवानों को पहले दाओके गांव के पास संदिग्ध नशीले पदार्थों से भरे दो पैकेट मिले और एक धान के खेत से काले पॉलीथिन में लिपटा एक और पैकेट मिला, जिसको जब्त कर लिया गया। सभी पैकेट का वजन 690 ग्राम के हैं।