Monday, July 8निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में कोरोना से राहत नहीं:अप्रैल के पहले ही दिन मिले 32 नए पॉजिटिव, आज छुट्‌टी के दिन भी हो रहा वैक्सीनेशन

बीकानेर

बीकनेर के एक बूथ पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे एक ही परिवार के सदस्य। - Dainik Bhaskar

बीकनेर के एक बूथ पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे एक ही परिवार के सदस्य।

  • मार्च के अंतिम दिन 33 नए मरीज आए थे सामने, पिछले माह में 207 केस मिल चुके हैं
  • 45 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को भी केंद्रों पर दी जा रही है वैक्सीन
  • 1 अप्रैल तक 2 लाख 9 हजार का हुआ वैक्सीनेशन, 45-59 आयु के 4687 को दी गई पहली डोज

बीकानेर में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसारने लगा है। गुरुवार देर रात चिकित्सा विभाग ने 32 नए पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी थी। इससे पहले मार्च के अंतिम दिन 33 पॉजिटिव मिले थे। अकेले मार्च में 207 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। अप्रैल के पहले ही दिन 32 रोगी सामने आने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। दो अप्रैल यानी शुक्रवार सुबह से ही पाॅजिटिव केस मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्राथमिक जानकारी में 2 नए पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। देर शाम शुक्रवार के पूरे आंकड़े सामने आ जाएंगे।

आज भी हो रहा वैक्सीनेशन

शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण अवकाश है। बावजूद इसके सामान्य दिनों की तरह वैक्सीनेशन चल रहा है। जिले में बने सभी बूथों पर वैक्सीनेशन चल रहा है। गुरुवार को 132 बूथ पर वैक्सीनेशन हुआ था। अब 45 साल से अधिक आयु के नागरिकों को भी वैक्सीन दी जा रही है।

2 लाख से ज्यादा को दी गई डोज

गुरुवार तक बीकानेर में 2 लाख 9 हजार 4 डोज लगाई जा चुकी है। गुरुवार को 9 हजार 893 डोज लगाई गई। इसमें 1529 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 45 से 59 आयु के 4687 को पहली डोज लगाई गई है, जबकि 60 से अधिक आयु के 3398 को पहली डोज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *