Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर में धर्मयात्रा आज

बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हिन्दू संगठनों की ओर से धर्मयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। धर्मयात्रा दोपहर सवा तीन बजे एमएम ग्राउंड से रवाना होगी और शाम सात बजे जूनागढ़ के सामने महाआरती का आयोजन होगा। इस पूरे आयोजन पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने शहर की तीस ऐसी इमारतों का चयन किया है, जहां से इन पर नजर रखी जा सकेगी। इन इमारतों से वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।

धर्मयात्रा से पहले बीकानेर में जगह-जगह होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, झंडे लगाए गए हैं। पूरे शहर को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है। ये काम न सिर्फ हिन्दू संगठन कर रहे हैं, बल्कि लाेग अपने स्तर पर भी झंडे लगा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर भगवा झंडा लगाया है। हिन्दू जागरण मंच इस यात्रा का मुख्य आयोजक है, जिसके मंच प्रांत संयोजक जेठानन्द व्यास का कहना है कि करीब पचास हजार हिन्दू इस यात्रा में शामिल होंगे। मंच ने पांच सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की पंद्रह टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है।