Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीज निगम का निरीक्षण कर देखा गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य

  • राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा ने किया निरीक्षण
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा (राज्य मंत्री दर्जा) ने गुरुवार को टाउन में राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड के संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदारा ने गेहूं की ग्रेडिंग का कार्य देखा। ग्रेडिंग के बाद पैकेजिंग व डिलीवरी आदि प्रक्रिया देखी। बीज तैयार करने में आड़े आ रही कठिनाइयों के बारे में बीज निगम के अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही किसानों व किसान प्रतिनिधियों से भी बात की। गोदारा ने आश्वस्त किया कि किसान प्रतिनिधियों के सामने आ रही कठिनाइयों के संबंध में चेयरमैन व एमडी से बात कर इन्हें दूर करने का प्रयास रहेगा। क्षेत्र का किसान इस बीज निगम का अधिक से अधिक लाभ उठाए, ऐसी कोशिश रहेगी। इस दौरान संयंत्र प्रबंधक कमलेश कुमार मीना, बीज अधिकारी गुरुसेवक, सहायक लेखाकार द्वितीय राकेश गोदारा, कनिष्ठ सहायक विरेन्द्र रावत आदि मौजूद थे।