हिण्डोली. थाना क्षेत्र के सलावलिया बांध में देव जी के दर्शन करने आए तीन बालकों की डूबने से मृत्यु हो गई । थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि पानीढाल निवासी कैलाश गुर्जर 13 वर्ष, दिलखुश गुर्जर 14 वर्ष, कुलदीप गुर्जर 13 वर्ष तीनों अपने परिजनों के साथ सांवलिया देव जी के दर्शन करने आए हुए थे। इसी दौरान बालक पास में स्थित बांध में नहाने चले गए एवं गहरे पानी में चलने जाने से तीनों डूब गए ।बाद में ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर हो हल्ला मचा कर ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को चिकित्सालय में लाकर पोस्टमार्टम करवाया।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।