Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटी को पिता का प्यार मिले, इसलिए लड़ती रही अनुराधा

अजमेर

अजमेर में सुसाइड करने वाली अनुराधा अपनी बेटी को पिता का प्यार दिलाना चाहती थी। वह बहुत हिम्मतवाली थी। B. Tech., MBA डिग्री होल्डर अनुराधा ने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश करके घर-परिवार बचाए रखने की कोशिश की। इसलिए 10 दिन से वह पति से बात करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। पति, सास और दोस्तों से भी हेल्प मांगी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सुसाइड से पहले सास को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। जब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो वह टूट गई और फंदा लगाकर जान दे दी।

विवाहिता के भाई सर्वेश्वर सोमानी ने बताया, ‘मेरी बहन ब्रेव थी। फैशन शो में भी भाग लेती थी। हर चीज के लिए लड़ती थी। वह रिश्ता बचाने के लिए लड़ रही थी। अपनी परेशानी को लेकर जूझ रही थी। इसके समाधान और न्याय के लिए हर संभव प्रयास खुद के स्तर पर कर रही थी। हर जगह से मदद की उम्मीद कर रही थी, लेकिन जब मदद नहीं मिली तब हिम्मत हार गई।’ दरअसल, जर्मनी में आईटी इंजीनियर पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और ससुराल वालों से परेशान अनुराधा ने दो दिन पहले सुसाइड कर लिया था। महिला के पास 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। उसमें पति सहित ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए थे।