Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेटे के बाद पिता को नशीली दवाओं के साथ पकड़ा

जयपुर. कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस नशीली दवाई ट्रमाडोल और स्पाक्स बेव रहा था। पुलिस ने आरोपी से 10 हजार 302 दवाइयां जब्त की। एडिशनल डीसीपी क्राईम सुलेश चौधरी ने बताया कि सीएसटी की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी महेश चंद गुप्ता पुत्र प्रभु दयाल को गिरफ्तार किया। आरोपी महेश चंद गुप्ता जयपुर आगरा रोड पर शंकर धाम कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने सरस मार्केट विजयपुरा रोड पर दुकान किराए पर ले रखी थी। यहां इन दुकानों में नशीली दवाइयां सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इससे पहले गुप्ता के बेटे सुनील को भी 4 सितंबर को नशीली दवाइयां सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।