Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेवजह ट्रैक्टर सीज करने का आरोप

  • डीटीओ कार्यालय में दर्ज कराया विरोध
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    परिवहन विभाग के उड़नदस्ते पर रिश्वत नहीं देने पर दस्तावेज पूरे होने के बावजूद लोडर ट्रैक्टर को सीज कर चालान बनाने का आरोप लगाते हुए वाहन चालकों ने शुक्रवार को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में एकत्रित होकर विरोध दर्ज करवाया। साथ ही रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर महिपाल गोस्वामी ने बताया कि जिला परिवहन विभाग की गाड़ी में विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एक निजी व्यक्ति रहता है। उसका भाई डीटीओ कार्यालय में एजेंट है।