जयपुर
राजस्थान के 15 विश्वविद्यालयों और 452 काॅलेजों में मतदान तनावपूर्ण शांति के संग संपन्न हो गया। 27 अगस्त को रिजल्ट आएगा। राजस्थान विवि में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठे है। एक छात्रा ने बैलेट पेपर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जबकि मतदान के दौरान अंदर फोन ले जाना मना है। बताया जा रहा है कि वह छात्रा राजस्थान विश्वविद्यालट की पूर्व उपाध्यक्ष रही है। उनके भाई राजस्थान विवि से छात्र संघ का चुनाव लड़ रहे हैं। आज राजस्थान विवि छात्रसंघ चुनावों का खुमार कैंपस पर छाया हुआ है। अपने अलग अंदाज में उम्मीवार समर्थक वोटर्स से अपने लिए अपील करते देखे गए। समर्थक घुटनों पर और दंडवत प्रणाम कर वोट के लिए अपील करते दिखे। कुछ ने प्रत्याशी को जिताने के लिए जूते चप्पल तक त्याग दिए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान 1 बजे समाप्त हुआ। मतपेटियों को पुलिस सुरक्षा के बीच कॉमर्स कॉलेज ले जाया जाएगा।