Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बॉलीवुड सितारे या साउथ इंडियन एक्टर्स, कौन लेता है फिल्मों के लिए ज्यादा मोटी फीस

मुंबई

साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इस साल गिनी चुनी बॉलीवुड फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है, जबकि बाकी फिल्मों की नैय्या डूबी ही है। एक ओर जहां बॉलीवुड फिल्में कमाई नहीं कर रहीं  तो दूसरी ओर कुछ साउथ इंडियन फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की है। बॉलीवुड को सोशल मीडिया पर खूब बायकॉट किया जा रहा है और ऐसे में सेलेब्स की मोटी फीस का भी मुद्दा उठ गया है। इस रिपोर्ट में हम आपको सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ सेलेब्स की फीस भी बताते हैं।

क्या है सेलेब्स की फीस…
चाहें साउथ इंडियन सेलेब्स हों या फिर बॉलीवुड सितारे, सभी फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। हालांकि मोटे तौर पर देखा जाए तो साउथ इंडियन सेलेब्स की फीस बॉलीवुड सेलेब्स के मुकाबले कम है। आईएमडीबी और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देखें सेलेब्स की फीस….

आमिर खान: फिल्म के प्रॉफिट का 70-80 प्रतिशत
सलमान खान: 100-150 करोड़ रुपये
शाहरुख खान: 100 करोड़ रुपये
अक्षय कुमार: 70-110 करोड़ रुपये
अजय देवगन: 60-125 करोड़ रुपये
ऋतिक रोशन: 75-100 करोड़ रुपये
थलापति विजय: 70-120 करोड़ रुपये
प्रभास: 100-200 करोड़ रुपये
रजनीकांत: 60-150 करोड़ रुपये
अल्लू अर्जुन: 60-125 करोड़ रुपये