Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में किया जागरूक

  • बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को बौद्धिक संपदा जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया गया। इसमें पॉलिटेक्निक तथा बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शामिल श्रोता गणों में क्रिएटिविटी और इनोवेशन की भावना को जागृत करने के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अधिकारी मनदीप गोयल ने बौद्धिक संपदा जैसे पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट और डिजाइन इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।