मुंबई
अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर काफी बज है। अब अयान ने इसकी वर्ल्ड वाइड कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने एक पोस्ट के जरिये बताया है कि फिल्म अब तक वर्ल्ड वाइड 360 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके अलावा अयान ने ब्रहास्त्र के पार्ट 2 को लेकर भी अपडेट दिया है। बताया है कि सोचा नहीं था लेकिन अब इस पर तुरंत काम शुरू करने जा रहे हैं।