Monday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भगवान महेश की पूजा-अर्चना, घरों में हुई दीपमाला

बीकानेर. महेश नवमी पर्व भगवान महादेव की पूजा-अर्चना, अभिषेक-महाआरती के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में भगवान महेश का पूजन किया गया। माहेश्वरी समाज की ओर से घरों में दीपमाला की गई। कोरोना महामारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन नहीं हुए। कोरोना एडवाईजरी की पालना के तहत भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की गई।

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के सचिव गोपाल कृष्ण मोहता के अनुसार मरुनायक चौक स्थित मंडल कार्यालय में भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ पर्व कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। मंडल अध्यक्ष नारायण बिन्नाणी के नेतृत्व में सदस्यों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विश्वकर्मा गेट स्थित बिन्नाणी बगेची में भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

शाम को डागा चौक स्थित महेश भवन में शिव परिवार की विशेष आरती का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी पर कलम-दवात का पूजन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष किशन चांडक के अनुसार शाम को शीतला गेट के बाहर स्थित मरुनायक बगेची परिसर में भगवान शंकर का विशेष अभिषेक, पूजन कर महाआरती की गई।

कलम -दवात का पूजन
महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के लोगों ने कलम-दवात का पूजन किया। मंडल कोषाध्यक्ष शिव कुमार चांडक व सदस्य पवन राठी के अनुसार घरों में चावल, दाल व लापसी का प्रसाद तैयार कर भगवान शिव को विशेष भोग अर्पित किया गया व प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। शाम को माहेश्वरी समाज के घरों की छतों एवं बालकोनी में दीपमाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव से कोरोना महामारी से छुटकारा दिलवाने की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *