भरतपुर।
राजस्थान के भरतपुर में एक 42 वर्षीय टीचर को ट्यूशन पढ़ाते-पढ़ाते अपनी 22 साल की स्टूडेंट से प्यार हो गया। दोनों एक साथ भाग निकले और फिर कोर्ट में जाकर शादी कर ली। बीते बुधवार की शाम को दोनों भरतपुर उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों के बयान दर्ज किये गए, जिसमें लड़की ने अपने पति के साथ जाने की सहमति जताई। लड़की के घरवालों ने उससे अपने साथ चलने को लेकर काफी मिन्नतें कीं लेकिन लड़की नहीं मानी और वह अपने टीचर के साथ चली गयी।
जानकारी के मुताबिक, भरतपुर के डीग थाना इलाके के जनूथर गांव में सरस्वती आईटीआई कॉलेज में 42 साल का सतवीर पढ़ाता था। सतवीर इंग्लिश का टीचर था। सतवीर, 22 साल की सोनिया को इंग्लिश की ट्यूशन पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था, जहाँ दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।