राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी का गठन हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उप शाखा हनुमानगढ़ की बैठक जिलाध्यक्ष बादलसिंह की अध्यक्षता में टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष के पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव करवाने पर विचार विमर्श हुआ। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर भवानी शंकर स्वामी को नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव उपरान्त सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में हरजिन्द्र सिंह को संरक्षक, पूनम वर्मा को उपाध्यक्ष, राजदीप सिहं को महामंत्री, हरबंश लाल को कोषाध्यक्ष, नवीन कुमार को सचिव, हनुमान प्रसाद को संयोजक, जगतार सिहं को प्रवक्ता, सुन्दर दास को प्रचार मंत्री का जिम्मा सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर कहा कि कर्मचारी हितों के लिए संगठनात्मक कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष बादलसिंह ने बैठक में ब्लॉक पदाधिकारियों से विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा करते हुए मनरेगा व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर कार्मिकों के हितों में महत्वपूर्ण प्रयास चल रहे हैं। इनके राज्य सरकार से आदेश जल्द प्रसारित होंगे।