Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा सांसद के घर के बाहर किसानों ने डंप किया धान, तेलंगाना में क्यों हो रहा विरोध?

निजामाबाद

तेलंगाना के निजामाबाद जिले में किसानों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरविंद धर्मपुरी के घर के बाहर धान डंप कर केंद्र के खिलाफ धरना दिया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि केंद्र ने उनसे धान नहीं खरीदकर उनके साथ धोखा किया है। एक किसान ने एएनआई को बताया, “वह (भाजपा सांसद) दिल्ली में छिपे हुए हैं और उन्होंने हमें धोखा दिया है क्योंकि धर्मपुरी ने अभी तक धान खरीद के मुद्दे पर संज्ञान नहीं लिया है। केंद्र को हमसे धान की खरीद करनी चाहिए।”

विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, सांसद धर्मपुरी ने दावा किया कि जो लोग उनके घर पर आंदोलन कर रहे थे, वे असली किसान नहीं थे, बल्कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के विधायक जीवन रेड्डी द्वारा काम पर रखे गए “दिहाड़ी मजदूर” थे।