Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारतीय क्रिकेट टीम ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे खिलाड़ी

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत का यह 1000वां वनडे मैच है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने स्टेडियम में स्वर कोकिला से जाने जानी वाली लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। देश की मशहूर गायिका का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 साल की थीं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने लता दीदी की याद में एक मिनट का मौन रखा और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे और अब वे काली पट्टी बांधकर ही मैच खेल रहे हैं। ‘लता दीदी’ के नाम से मशहूर लता मंगेशकर क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन थीं। क्रिकेट को लेकर वह अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मैच या उससे जुड़ी खबरों के बारे में पोस्ट करती रहती थी।