Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारती सिंह के पति हर्ष ने कही बड़ा बात- सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहता हूं

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। भारती ने रविवार को बेटे को जन्म दिया है। लेकिन इसी बीच हर्ष का एक ऐसा स्टेटमेंट सामने आया है जिसे सुनकर भारती तक हैरान हो जाएंगी। दरअसल, भारती और हर्ष का शो खतरा-खतरा काफी पॉपुलर है। शो में कई सेलेब्स आते हैं और दोनों के साथ गेम खेलते हुए खूब मस्ती करते हैं। अब इस शो में सोनाक्षी सिन्हा आईं और इस दौरान हर्ष ने एक्ट्रेस से कह दिया कि वह उनके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना चाहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी के शो में आने के बाद हर्ष, निशांत भट्ट और विशाल आदित्य सिंह अपनी-अपनी क्वालिटी के बारे में बताते हैं जो हर लड़की को पसंद आती है। सोनाक्षी फिर कहती हैं कि मुझे एक इंसान में ये सारी क्वालिटीज चाहिए।