Saturday, October 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 आज

नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज डबलिन के द विलेज मैदान में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे। बुमराह करीब एक साल बाद टीम में लौटे हैं। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे इस मैच को देख सकते हैं।