नई दिल्ली
आत्मनिर्भर भारत की बात कर रही भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने एक और अहम संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत ने विनर्मिाताओं के लिए दरवाजे खोल रखे हैं, लेकिन शर्त इतनी है कि ‘यहां जो बिकेगा वह यहीं बनेगा’ और इस मंत्र पर चलते हुए आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे मजबूत देश बनकर उभरेगा।
सिंह ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा , ‘आज भारत ‘वैश्विक उम्मीद’ का केन्द्र है, क्योंकि इस देश में अवसरों का भंडार है, विकल्प की भरमार है और खुलेपन का विस्तार है। भारत में जन, मन और सारा तंत्र खुलेपन का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत खुले मन से नए दरवाजे खोलने का नाम है। हमारे दरवाजे बंद नही हो रहे बल्कि और खुल रहे हैं बस शर्त इतनी है कि विनर्मिाण हमारे घर पर ही करें।’
भारत के बड़े बाजार के रूप में उभरने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां जो मौका है वह कहीं और नहीं है। हमारा सिर्फ इतना ही आग्रह है कि हमारे लिए बनाना है तो इसी देश में बनाइए। सीधे शब्दों में कहा जाए कि ‘भारत में जो बिकेगा वह यहीं बनेगा’।