Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भीख मांगने आई महिला ने बच्चे को किया अगवा

भीलवाड़ा (वार्ता). राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में भीख मांगने के आई एक महिला ने मौका पाकर एक घर से ढाई साल के बच्चे को अगवा कर लिया और कट्टे में डालकर ले गई।
बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और बच्चे को मुक्त करवाया। पकड़ी गई महिला को रायला पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला एवं उसके परिवार ने आज ही कालियास गांव के बाहर डेरा डाला और भीख मांगने गांव में गई थी, जहां उसने कथित तौर पर बच्चा चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया।
उधर, इस घटना के बाद कालियास ही नहीं, बल्कि आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई।
बच्चे को अगवा करने की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। जहां पूछताछ में महिला ने खुद को चित्तौडगढ़ जिले के मातृकुंडिया गांव निवासी ममता 30 पत्नी सवाई राम नट बताया। पुलिस ने उसे डिटेन कर बच्चा चोरी का मामला दर्ज किया है।