नई दिल्ली
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो’ कई कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की कहानी एक गे लड़के और एक लेस्बियन लड़की के बारे में है जो समाज की किचकिच से बचने के लिए आपस में शादी कर लेते हैं। दोनों को लगता है कि शादी करके दोनों अपने तरीके से रूममेट की तरह रहेंगे। हालांकि प्रॉब्लम तब शुरू होती है जब घरवाले बच्चे की जिद करने लगते हैं। तीसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों को देखते हुए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।