Tuesday, October 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी, जानें-किसे मिला कौन सा मंत्रालय

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जानें किसे क्‍या मिली जिम्‍मेदारी…
पीएम खुद करेंगे इन मंत्रालयों की निगरानी
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू मंत्रालयों की निगरानी करेंगे…
शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। इस मंत्रालय के जरिए सरकार अपने ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को अमलीजामा पहनाएगी। सूत्रों की मानें तो यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस नए मंत्रालय की जिम्‍मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी है। शाह को यह अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी सौंपी गई है…
मनसुख मंडाविया को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की कमान
कोरोना महामारी के संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्‍मेदारी अब मनसुख मंडाविया संभालेंगे। इससे पहले डॉ. हर्षवर्धन इस मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। मांडविया को स्वास्थ्य के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया गया है।
हर्षवर्धन के इस्तीफे पर कांग्रेस ने जताई तीखी प्रतिक्रिया, कहा- कोरोना से निपटने में मोदी सरकार रही विफल
दिग्‍गजों पर दारोमदार
1- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय
2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय
4- निर्मला सीतारमण: वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स
5- मनसुख मंडाविया – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री
6- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय
7- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
8- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले
9- धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय
10- अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।
11- पीयूष गोयल – उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय
12- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्रालय
13- सिंधिया- सिविल एविएशन
14- स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी
15- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय
16- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला
17- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
18- किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय
19- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी
20- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय
21- अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय
22- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय
23- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय
24- प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी
25- नारायण राणे – सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग
26- सर्बानंद सोनोवाल- पोत, शिपिंग और जलमार्ग, आयुष
27- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
28- गजेंद्र सिंह शेखावत – जलशक्ति मंत्रालय
हरदीप पुरी को कई मंत्रालय
स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।
नए नागरिक उड्डयन मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला नागरिक उड्डयन मंत्रालय
दूसरी कार्यकाल का पहला विस्‍तार
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल शुरू कि‍या था। इसके बाद पीएम मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार किया है। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिक से अधिक 81 सदस्‍य हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्‍तार में उत्तर प्रदेश को बड़ा हिस्सा मिला है। केंद्र सरकार ने इस विस्‍तार में शिक्षित और युवा सदस्यों को तरजीह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *