Tuesday, April 21निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मच्छर मारने वाली कॉइल से दिल्ली में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की दम घुटने से हुई मौत

शास्त्री पार्क (दिल्ली) इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए हैं। सहायक डीसीपी संध्या स्वामी ने बताया है कि मच्छर मारने वाली कॉइल के कारण आग लग जाने के बाद धुएं में दम घुटने से लोगों की मौत हुई। दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।