Sunday, November 22निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मतभेद के चर्चों के बीच कपिल शर्मा के साथ ऑस्ट्रेलिया में ‘मुफ्त की मसाज’ ले रहे हैं कृष्णा अभिषेक

नई दिल्ली

कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के बीच काफी समय से अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि कपिल शर्मा के साथ अनबन की वजह से ही कृष्णा अभिषेक ने शो को छोड़ा है। लेकिन इन सभी खबरों को खंडित करते हुए कपिल शर्मा ने कृष्णा के साथ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट के लॉन्ज पर चिल कर रहे हैं। दोनों अपनी बाकी की टीम के साथ मसाज करवा रहे हैं। वीडियो में कृष्णा, मसाज करने वाली महिला से पूछते हैं कि इस फुट मसाज के कितने पैसे हैं तो वह कहती हैं कि 15 मिनट तक की मसाज फ्री है।

इसके बाद कृष्णा कहते हैं कि 15 मिनट के बाद आप पैसे चार्ज करेंगी? तो वह कहती हैं हां। फिर कृष्णा पूछते हैं कि अभी कितना समय हो गया है? तो वह कहती हैं कि 15 मिनट हो गए। इसके बाद कपिल और कृष्णा तेजी से वहां से भागते हैं।

वीडियो शेयर कर कपिल शर्मा ने लिखा, मुफ्त की मसाज। इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। सभी हंसी नहीं कंट्रोल कर पा रहे अपनी। इसके साथ ही फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि प्लीज कृष्णा को शो में वापस लेकर आएं।