50 साल के मलयालम सुपर स्टार ममूटी को कोरोना संक्रमण हो गया है। इस खबर के सामने आते ही उनकी अपकमिंग फिल्म CBI-5 की शूटिंग दो हफ्ते के लिए रोक दी गई है। साउथ फिल्मों के न्यूज ट्रेकर मनोबाला विजयबालन ने अपनी पोस्ट में ममूटी के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा किया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है कि ममूटी को गले में हल्की खराश हुई थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। यह पॉजिटिव आया है।
‘कोल्ड’ की शूटिंग का रैपअप
एक्टर अक्षय ओबेरॉय की फिल्म ‘कोल्ड’ की शूटिंग का रैपअप हो गया है। यह हॉरर ड्रामा जॉनर की फिल्म है। इसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया है, वहीं महेश भट्ट ने इसकी स्टोरी लिखी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, “‘कोल्ड’ की शूटिंग करने का एक्सपीरिंएस बहुत शानदार रहा और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। हॉरर मेरी पसंदीदा जॉनर में से एक है और ‘पिज्जा’ के बाद एक बार फिर हॉरर में वापसी करना मेरे कमाल का अनुभव रहा। इस फिल्म के लिए सभी तैयारी चाहे वो कैमरे का सामना करना हो सब कुछ बहुत अच्छा रहा है| मुझे उम्मीद है कि यह एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म ऑडियंस को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।”