Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महंगाई की मार: देश में सबसे महंगा सरसों तेल 260 रुपये लीटर तो अरहर दाल 128 रुपये किलो, इन शहरों में सबसे सस्ता

नई दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध के 10 दिन बाद भारत में सरसों का तेल 134 रुपये से 260 रुपये लीटर के बीच बिक रहा है। सूरजमुखी का तेल 130 से 236 तो पाम ऑयल 96 रुपये से 175 रुपये के बीच। ये हम नहीं बल्कि उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए 4 मार्च के आंकड़े कह रहे हैं। 

देश में सबसे सस्ता सरसों का तेल जबलपुर में

देश में सबसे सस्ता सरसों का तेल जबलपुर में 134 रुपये के रेट से मिल रहा है, वहीं सबसे महंगा 260 रुपये रामनाथपुरम में। अगर मूंगफली के तेल की बात करें तो 4 मार्च को सबसे महंगा लोहरदगा में 245 रुपये था तो सबसे सस्ता बेंगलुरू में 135 रुपये लीटर। वहीं, सबसे सस्ता सोयबीन का तेल बोडेली में 100 रुपये तो सबसे महंगा साहिबगंज में 209 रुपये लीटर। सूरत में वनस्पति सबसे सस्ता 92 रुपये है तो सबसे महंगा मैसूर में 260 रुपये।