Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाकुंभ में उठी जाट समाज से सीएम बनाने की मांग:ओबीसी आरक्षण भी 27 फीसदी करने की डिमांड; डोटासरा-पूनिया एक मंच पर आए

जयपुर. विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में जातिगत जनगणना और ओबीसी का आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मांग अब सियासी मुद्दा बन गया है।

जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जाट महाकुंभ में सभी पार्टियों के नेता जुटे हैं। महाकुंभ में प्रदेश भर से जाट समाज के लोग शिरकत कर रहे हैं।

यहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मैं जिस हैसियत में हूं, मेरी पार्टी के नेता और मेरी पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर भी मैं पहले समाज का हूं।

डोटासरा ने समाज के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि दो बातों का ध्यान रखें, एक तो किसी भी दूसरे समाज के खिलाफ एक भी गलत शब्द नहीं निकलना चाहिए। यह प्रण लेकर हमें यहां से जाना पड़ेगा । दूसरा अगर हम किसी की मदद कर रहे हैं तो चुपचाप करें।

हमारे समाज में यह कमी है कि हल्ला करते हैं कि हम मदद करेंगे, तब तक दुश्मन सक्रिय हो जाता है और हमारे समाज के व्यक्ति की मदद नहीं हो पाती है।