Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में पहली बार प्री-नर्सरी कक्षा शुरू

  • प्रसन्न और उल्लासित नजर आए नवप्रवेशित बच्चे
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्र्रम प्री-नर्सरी के बच्चों का स्वागत किया गया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों की ओर से नवप्रवेशित प्री-नर्सरी के बच्चों का तिलक कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। नवप्रवेशित बच्चे प्रसन्न और उल्लासित नजर आए। इसी के साथ महान गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे राजस्थान युवा पखवाड़ा के अंतर्गत भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य अश्विनी पारीक ने कहा कि यह राजस्थान के इतिहास में पहली बार है जब जिला स्तर पर राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्री-नर्सरी कक्षाएं शुरू की गई हैं। गुरुवार से इन बच्चों की कक्षाएं विधिवत शुरू हो गई हैं। वहीं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणवीर शर्मा ने बताया कि महान गांधीवादी विचारक डॉ. एसएन सुब्बाराव की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 20 फरवरी तक युवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सब जूनियर वर्ग यानि कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों की भजन गायन प्रतियोगिता करवाई गई।