Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महात्मा गांधी सदन रहा प्रथम

  • डीएवी में वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    ज्ञान असीमित है। ज्ञान की गंगा अविरल गति से बहती रहे तभी जीवन की सार्थकता है। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए टाउन स्थित एसजीएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर समूह वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शास्त्री और मनप्रीत कौर ने किया। प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के चार चरण रखे गए। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्य क्रांति सिंह ने इस मौके पर कहा कि विद्यार्थियों को वैदिक ज्ञान से जोड़ने तथा उनमें संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं। विलुप्त होती वैदिक परंपरा का संरक्षण हमारा ध्येय है। इस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी सदन ने प्रथम, अब्दुल कलाम सदन ने द्वितीय, सरदार पटेल सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।