Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

महाराणा प्रताप-अकबर विवाद :हिम्मत सिंह गुर्जर का BJP MP दिया कुमारी पर पलटवार, बोले- तुम्हारे पूर्वज मानसिंह अकबर की तरफ से क्यों लड़े थे?

जयपुर

राजस्थान में किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने महाराणा प्रताप-अकबर पर भाजपा सांसद दिया कुमारी पर निशाना साधा है। हिम्मत सिंह ने ट्वीट कर कहा- इतिहास को कलंकित करने का काम आपके पूर्वज मानसिंह ने किया था। वो अकबर की तरफ से क्यों लड़ रहे थे? वैसे तुम उन्हीं की वंशज हो ना, जिनके पूर्वजों ने आदिवासी मीणा समुदाय के आमेर को धोखे से जीता था। बाद में तुम्हारे पूर्वजों ने अंग्रेजों अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार की थी।

दिया कुमारी अपने पूर्वजों का इतिहास पढ़ें

उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने महाराणा प्रताप और अकबर के संघर्ष को सत्ता को लिए संघर्ष बताकर राज्य की सियासय में नई बहस छेड़ दी है। राजसंमद से भाजपा सांसद दिया कुमार ने ट्वीट कर डोटासरा पर पलटवार किया। इसके बाद किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर सांसद दिया कुमारी पर जवाबी हमला बोला है। हिम्मत सिंह गुर्जर ने अपने दूसरे ट्वीट लिखा- भाजपा और संघियों को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से कुछ कहने से पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। महाराणा प्रताप के साथ युद्ध भूमि में कबिलाई कौम लड़ी थी। अकबर कभी युद्ध भूमि नहीं आया था। मानसिंह ने युद्ध लड़ा था और सभी सामंत अकबर की तरफ से लड़े थे। धर्म के ठेकेदार इस बारे में चर्चा क्यों नहीं करते हैं।